ये है India का सबसे महंगा शहर! यहाँ रहने से करोड़पतियों के भी छूटते है पसीने

ये है India का सबसे महंगा शहर! यहाँ रहने से करोड़पतियों के भी छूटते है पसीने भारत का हर एक शहर अलग-अलग महत्व के लिए जाना जाता है। पूरब से लेकर पश्चिम तक… उत्तर से लेकर दक्षिण तक… हर कोने में स्थित शहर देश के विकास से लेकर लोगों के लिए अपनी अलग भूमिका निभाता है। कुछ शहर सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है, तो कुछ शहर अपने आप में इतिहास समेटे हुए हैं। कुछ शहर उद्योग के लिए जाना जाता है, तो कुछ शहर पर्यटकों के बीच फेमस है। कुछ शहर छात्रों के लिए पढ़ाई का गढ़ है, तो कुछ शहर महंगाई के लिए भी फेमस है।

आज हम आपको भारत के उस शहर से रूबरू करवाएंगे, जो कि सबसे महंगा शहर माना गया है। इसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

यह भी पढ़े- iPhone जैसे लुक में पेश हुआ सस्ता Realme का धांसू स्मार्टफोन, गजब की कैमरा क्वालिटी के साथ 5000mAh की तगड़ी बैटरी

भारत का सबसे महंगा शहर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में कुल 4000 से भी अधिक शहर है। जिनमें से 300 शहर में करीब एक लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। कुछ शहरों को स्मार्ट सिटी और मैग्नेट सिटी के नाम से जाना जाता है, लेकिन आज हम आपको भारत का सबसे महंगा शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सामान्य ज्ञान के लिहाज से भी जानना जरूरी है। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी इसका जवाब पता होना चाहिए।

मुंबई (Mumbai)

यह भी पढ़े- HD फोटू क्वालिटी से DSLR के बिस्कुट मुरा देंगा Realme का 5G स्मार्टफोन, 5000mAh की बैटरी के साथ कीमत भी सिर्फ इतनी

दरअसल, इस शहर का नाम मुंबई है जिसे सपनों का शहर भी कहा जाता है। मार्शल के 2024 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे ने इसे भारत का सबसे महंगा शहर बताया था। ग्लोबल पैरामीटर पर मुंबई का 136 वां स्थान है। इस शहर को पहले मुंबई के नाम से जाना जाता था, जो भारत की सबसे बड़ी और सबसे अधिक आबादी वाली महानगरों में से एक है। इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। मुंबई भारत के सबसे समृद्ध शहरों में से एक है, जहां कई बड़े उद्योग और कंपनियां स्थित है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मुख्यालय भी यहीं पर है। इसके अलावा, यहां फिल्म इंडस्ट्री भी मौजूद है, जहां देशभर के युवा अपने सपने को ऊंची उड़ान देने के लिए यहां पहुंचते हैं।

आप भी जाएं घूमने

यदि आप मुंबई जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप यहां पर गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन, सिद्धिविनायक मंदिर, हाजी अली दरगाह, एलिफेंटा गुफा, फिल्म सिटी, जुहू और गिरगांव चौपाटी सहित अन्य छोटी बड़ी मंदिरों को जरूर एक्सप्लोर करें। यहां आपको झोपड़ी भी देखने को मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment