Weather Update:अब मौसम ने और अपना रुख बदल दिया है क्योकि। और हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में अभी भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में दोपहर में अच्छी धूप देखने को मिल रही है। हालांकि, सुबह-शाम ठंड अभी भी बरकरार है। दिल्ली-एनसीआर में18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की हवा चल रही है।
कई राज्यों में धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान
यह भी पढ़े – Yamaha की मिनी बुलेट XSR 155 देगी कम बजट में रॉयल फीलिंग, अमेजिंग फीचर्स के साथ मिलेगा धांसू माइलेज
जानकारी के लिए बता दे की मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3℃ की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3℃ की वृद्धि होने की संभावना है।
यहां पर आज बारिश की संभावना
बता दे की मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 फरवरी से पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 8 से 11 फरवरी तक तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के मुताबिक असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार होली से पहले हल्की सर्दी लौटने की उम्मीद है।
इन राज्यों में अभी भी पड़ रही है ठंड
यह भी पढ़े – Maruti की वाट लगा देंगी Renault की किलर लुक कार, स्पोर्टी लुक के साथ प्रीमियम फीचर्स, देखे किमत
बता दे की यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में ठंड अभी भी पड़ रही है। पूर्वी यूपी और बिहार में सुबह-शाम ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश के मैदानी इलाकों में फ़तेहपुर (राजस्थान) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.1°C दर्ज किया गया है। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य में कुछ स्थानों पर सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान है।