Today Rashifal: नवरात्रि के पहले दिन बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, हर काम में मिलेगी सफलताआज 30 मार्च दिन रविवार है और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि का पहला दिन कई राशियों के लिए लाभदायक साबित होने वाला है क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इन लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा और करियर में खूब तरक्की की प्राप्ति होगी। जो लोग कारोबार करते हैं वो बेहतरीन मुनाफा हासिल करेंगे।
रविवार को बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग रेवती नक्षत्र में निर्मित हो रहा है। मिथुन सहित कई राशियों को आज उन्नति की प्राप्ति होगी। यह लोग वह परिणाम हासिल करेंगे इसके बारे में इन्होंने सोचा भी नहीं होगा। धन में वृद्धि होगी और भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। चलिए आज का राशिफल जान लेते हैं।
आज का राशिफल
यह भी पढ़े- Punch का धंदा मंदा कर देगी Tata की लक्ज़री कार, क्वालिटी फीचर्स के साथ इंजन भी होगा दमदार
मेष
मेष राशि के लोगों को आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होने वाला है। करियर में लाभ की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संघर्ष के दम पर परेशानियों से सफलता हासिल होगी। आपकी सारी महत्वाकांक्षाएं पूरी होने वाली है। अपने काम पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होने वाला है। मान सम्मान में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कारोबार से जुड़ी सारी योजनाओं को बल मिलेगा। स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुएं खरीदेंगे तो बेहतर होगा। शाम के वक्त घर में मेहमान का आगमन हो सकता है।
मिथुन
यह भी पढ़े- Gold Silver Price Today: सातवें आसमान पर पहुंचे सोना चाँदी के दाम, देखे आज के ताजा भाव
मिथुन राशि के लोगों को करियर में अप्रत्याशित उन्नति की प्राप्ति होगी। जो प्रगति आपको मिल रही है उसे गतिशील बनाकर रखना भी आपका ही काम है। मान बढ़ाई से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। धन और सम्मान में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं।
कर्क
इन लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। आपको अपनी क्षमताओं को समझ कर मौके का लाभ उठाना होगा। करियर के मामले में इन लोगों को सफलता की प्राप्ति होने वाली है। अगर यह अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो उनकी प्रशंसा होगी और यह सफलता प्राप्त करेंगे। इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।
सिंह
इन लोगों का आज का दिन काफी फायदा देगा। वाद विवाद और बहस में आप जीत हासिल करेंगे। व्यापार में अगर कोई निर्णय लेना है तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। इन्हें धन और सम्मान की प्राप्ति होने वाली है। सारी योजनाएं सफल होगी जिससे आपको खुशी महसूस होगी।
कन्या
इन लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होने वाला है।। आज आपको एक के बाद एक कई सारी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। सारे अधूरे काम पूरे हो जाएंगे जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। आर्थिक मामले में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। प्रिय जनों के साथ आपको अच्छा समय गुजारने का मौका मिलेगा।
तुला
इन लोगों को आर्थिक मामले में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। अगर कोई कर्ज चला आ रहा है तो उससे छुटकारा मिलेगा। उन्हीं चीजों में पैसा लगाएं जो आपके काम की हो। इन लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलने वाली है। मन में नए विचार आएंगे जो फायदेमंद साबित होंगे।
वृश्चिक
इन लोगों का आज का दिन व्यस्तता से भरा हुआ रहने वाला है। आर्थिक मामले में यह लोग लाभ की प्राप्ति करेंगे। आज ऑफिस का काम निपटाने में अधिकतर समय गुजरेगा। अगर कोई उधार मांगता है तो आपको पहले अपनी स्थिति देखने की जरूरत है। सारा लेनदेन सावधानी से करना होगा।
धनु
धनु राशि के लोगों का आज शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों। में इनका मन लगने वाला है। घर के बड़ों से किसी भी तरह की बहस बाजी ना करें। नए अवसर आपके सामने है बस आपको समझने की जरूरत है। कोई भी निर्णय समझदारी से लेना होगा।
मकर
इन लोगों को आर्थिक मामले में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। किसी नए काम को लेकर आप में उत्साह बना रहेगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इन लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। करियर में आप बहुत आगे जाएंगे लेकिन उत्साह पर नियंत्रण रखना होगा।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होने वाला है। इन लोगों को जबरदस्त लाभ होगा। जीवन के हर क्षेत्र में आप सफलता प्राप्त करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। अपने अनुभव से ऑफिस में नई पहचान हासिल करेंगे।
मीन
मीन राशि के लोगों को आज जबरदस्त लाभ की प्राप्ति होने वाली है। लोगों की बातों पर ध्यान ना दें बस अपना काम करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। सामाजिक दायरे में इन लोगों का मान सम्मान बढ़ने वाला है। करियर में तरक्की के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। धन लाभ की प्राप्ति होगी।