Rashifal 29 January: कर्क, कन्या और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत और अधूरे काम होंगे पूरे

Rashifal 29 January: कर्क, कन्या और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत और अधूरे काम होंगे पूरे

Rashifal Today: कर्क, कन्या और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत और अधूरे काम होंगे पूरे। आज का दिन बेहद खास है क्योंकि मौनी अमावस्या का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु अमृत स्नान कर रहे हैं। संगम में डुबकी लगाने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है आज सिद्धि योग बन रहा है और चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है, जिससे कुछ राशियों को अपार धन लाभ और नई शुरुआत के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे और कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

यह भी पढ़े- हवा में उड़ उड़ कर फोटो खीचेगा Vivo का धांसू स्मार्टफोन, 200MP कैमरा क्वालिटी से देगा DSLR को मात

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होगा। घर में किसी अतिथि के आगमन से खुशहाल माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ कहेंगे नहीं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन संतान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और यात्रा की योजना बन सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है और सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आप जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएंगे और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि, कार्यों की अधिकता के कारण कुछ कामों में देरी हो सकती है। पैसों से जुड़ी बातों में सतर्कता जरूरी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिलने से मन उदास रह सकता है। माता-पिता की सेवा में समय बिताएंगे। अनावश्यक विवादों से बचें। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा। छात्रों को मानसिक और बौद्धिक बोझ से राहत मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। यदि किसी चिंता में थे, तो वह भी दूर होगी। आर्थिक लाभ से खुशी मिलेगी। जलन और झगड़ालू प्रवृत्ति के लोगों से सतर्क रहें। यदि कोई संपत्ति खरीदने या बेचने का विचार बना रहे हैं, तो निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपको बुद्धिमानी और सतर्कता से कार्य करने की जरूरत होगी। भविष्य के लिए कोई बड़ी निवेश योजना बना सकते हैं। परिवार में सामूहिक रूप से जिम्मेदारियों को हल करने से संबंध मजबूत होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव से तनाव महसूस हो सकता है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में मनचाहा परिणाम मिलेगा और नए विषयों में रुचि बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े- Punch सूफड़ा साफ़ कर देगा Alto 800 का चार्मिंग लुक, ब्रांडेड फीचर्स के साथ 35kmpl का माइलेज, देखे कीमत

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। बच्चे आपसे कोई खास चीज की मांग कर सकते हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। जीवनसाथी से चल रहा कोई विवाद बातचीत से हल होगा। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो आज वह वापस मिलने की संभावना है। कुछ प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव था, तो वह दूर हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी करीबी का विवाह तय हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं पर ध्यान देंगे, जो भविष्य में लाभकारी होंगी। पुरानी गलतियों से सबक लेना जरूरी होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज धन के मामले में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दोस्ती के नए रिश्ते जुड़ेंगे और राजनीति में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। भविष्य के लिए कोई योजना बनाएंगे और अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक रहेगा। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। शत्रु आपकी परेशानियां बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी-छोटी लापरवाहियां मुसीबत खड़ी कर सकती हैं। यदि आप किसी संपत्ति से संबंधित सौदा करने जा रहे हैं, तो उसे पूरी तरह से जांच परख लें। आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें और अपने आसपास के शत्रु प्रवृत्ति के लोगों से बचकर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन प्यार और सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए उत्तम रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी कार्य में समस्या का सामना कर रहे थे, तो आज वह समाधान मिल सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी भाग ले सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। बेवजह की बातों पर ध्यान न दें, इससे आपका समय और ऊर्जा बर्बाद हो सकती है। आपकी मीठी वाणी से आपको समाज में सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के बुजुर्गों और विशेष रूप से माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके संतान पक्ष से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आपकी माता के स्वास्थ्य को लेकर कोई परेशानी थी, तो आज उसमें सुधार देखने को मिलेगा। आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा, जिससे आप ईश्वर की भक्ति में लीन रहेंगे। आपकी कोई मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है। व्यवसाय में अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है, जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाने का सही समय है। आपकी उन्नति के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर होंगी, जिससे करियर और व्यापार में बेहतरी देखने को मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment