MP Weather: जनवरी 2025 में ठंड से नहीं मिलेगी राहत, कड़ाके की सर्दी और कोहरे ने बढ़ाई परेशानियां

MP Weather: जनवरी 2025 में ठंड से नहीं मिलेगी राहत, कड़ाके की सर्दी और कोहरे ने बढ़ाई परेशानियां

MP Weather News: मध्य प्रदेश में नए साल 2025 की शुरुआत के साथ ही मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग की मानें तो जनवरी के महीने में भी प्रदेश के लोगों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने राज्य के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़े- LPG Price: नये साल पर मिली लोगो को राहत, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

दो दर्जन से ज्यादा जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दो दर्जन से अधिक जिलों में घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही भोपाल, रीवा, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर जैसे कई शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। ठंड का यह दौर राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर रहा है।

ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी

राज्य के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, जबलपुर, दमोह, नीमच, राजगढ़, मुरैना, ग्वालियर, सतना, शिवपुरी, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, भिंड, रीवा, पन्ना, सागर, रायसेन और मंदसौर जैसे जिलों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। घने कोहरे और तेज ठंडी हवाओं के कारण लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े- Post Office FD Scheme: मात्र एक बार करे निवेश और 5 साल बाद मिलेंगे 7,24,974 रूपए देखे पूरी जानकरी

रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। इस कड़ाके की ठंड के कारण लोग हीटर और अलाव का सहारा ले रहे हैं। रायसेन, गुना, राजगढ़ और रतलाम जैसे जिलों में रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment