जानकारी के लिए बता दे की महिंद्रा ने अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9e को दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों (59kWh और 79kWh) के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी सिंगल चार्ज पर 656 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है। साइज के मामले में यह एसयूवी XUV700 से भी बड़ी है। तो आइये जानते है Mahindra XEV 9e में मिलने वाले शानदार फीचर्स और रेंज के बारे में विस्तार से –
Mahindra XEV 9e इंटीरियर और केबिन फीचर्स
यह भी पढ़े – Post Office Scheme: 1 लाख रूपये की FD करने पर मिलेगा इतना रिटर्न, जाने पूरी जानकारी
जानकारी के लिए बता दे की Mahindra XEV 9e के शानदार इंटीरियर की तो महिंद्रा ने इस एसयूवी के इंटीरियर को प्रीमियम और मॉडर्न बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस 5-सीटर कार में 3 अलग-अलग स्क्रीन देखने को मिल जाते हैं. जिसमें प्रत्येक स्क्रीन 12.3 इंच का है जो महिंद्रा के Adrenox सॉफ़्टवेयर पर चलती हैं। इस एसयूवी में टू-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया, जिस पर इल्युमिनेटेड लोगो भी देखने को मिलता है इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ड्राइव मोड्स और ब्रेक-बाय-वायर तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है।
Mahindra XEV 9e फीचर्स की लंबी सूची
अगर हम बात करे Mahindra XEV 9e में मिलने वाले फीचर्स की तो यह एसयूवी कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स से लैस है:
पैनोरमिक सनरूफ।
लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)।
7 एयरबैग्स (एंट्री-लेवल वेरिएंट में 6 एयरबैग्स)।
360-डिग्री कैमरा।
डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल।
16-स्पीकर 1400-वाट का हरमन-कार्डन म्यूजिक सिस्टम।
ऑटो पार्क फंक्शन और केबिन प्री-कूलिंग फंक्शन।
65W USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट।
डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन का सेटअप और एक नया गियर लीवर।
Mahindra XEV 9e परफॉर्मेंस और बैटरी
जानकारी के लिए बता दे की Mahindra XEV 9e की दमदार बैटरी और परफॉरमेंस की तो महिंद्रा XEV 9e को आधुनिक तकनीक से लैस ‘कॉम्पैक्ट थ्री-इन-वन पावरट्रेन’ के साथ पेश किया गया है। इस पावरट्रेन में मोटर, इन्वर्टर और ट्रांसमिशन का कॉम्बिनेशन है, जो इसे दमदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है।
इस एसयूवी को INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसे दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया है:
59kWh बैटरी वेरिएंट:
मोटर पावर: 231hp
79kWh बैटरी वेरिएंट:
मोटर पावर: 286hp
टॉर्क: 380Nm
महिंद्रा का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी महज 6.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह इसे न केवल तेज़ बल्कि प्रदर्शन में भी शानदार बनाता है।
Mahindra XEV 9e की रेंज
यह भी पढ़े – कम समय में अच्छी कमाई का जरिया बनेंगी इस फल की खेती, मार्केट में रहती है काफी डिमांड जाने इसके बारे में
जानकारी के लिए बता दे की Mahindra XEV 9e की रेंज की तो दोनों वेरिएंट्स में LFP (लिथियम-आयरन फॉस्फेट) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर कंपनी लाइफटाइम वारंटी दे रही है। महिंद्रा का दावा है कि 79kWh यूनिट वाली कार सिंगल चार्ज में 656 किमी का रेंज देती है वही अगर हम बात करे इसकी वास्तविक रेंज की तो यह सिंगल चार्ज में कम से कम 533 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। कंपनी का कहना है की 175kW डीसी फास्ट चार्जर से इसे केवल 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
Mahindra XEV 9e की कीमत
Mahindra XEV 9e की कीमत के बारे में जानकारी दे तो लंबे इंतजार के बाद महिंद्रा ने अपनी इस शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा XEV 9e की शुरुआती कीमत ₹21.90 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है। यह कंपनी की अब तक की सबसे महंगी कार है। इसके साथ ही महिंद्रा ने अपनी एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e को भी लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹18.90 लाख (एक्स-शोरूम) है।