Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat : जानकारी के लिए बता दे की हिन्दू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है। यह त्योहार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। साल 2025 मई 13 मार्च यानी आज, होलिका दहन का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह महाभारत में होलिका की अग्नि जलाना शुभ माना जाता है, यह बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। तो आइये जानते हैं कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है,
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़े – Ertiga की खटिया खड़ी कर देंगी Renault की नई 7 सीटर, लल्लनटॉप फीचर्स के साथ दमदार इंजन, देखे कीमत
बता दे की शुभ मुहूर्त के मुताबिक, होलिका दहन रात 11 बजकर 26 मिनट 12 बजकर 30 मिनट तक किया जाएगा। इसी दौरान होलिका की अग्नि जलाना शुभ माना जाता है। भद्रा काल की बात करे तो, भद्रा काल इस दिन सुबह 9 बजकर 36 मिनट से रात 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में होलिका दहन करना अच्छा नहीं माना जाएगा।
होलिका दहन पूजा विधि
बता दे की होलिका दहन के दिन सुबह स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
जहाँ पर होलिका दहन करना है उस स्थान को एकदम साफ़ सुथरा रखें।
होलिका दहन की सामग्री जैसे लकड़ी, उपले, घास फूस, फूल, गुलाल, मिठाई आदी सामग्री एकत्रित कर ले।
पूजा करने के लिए प्रह्लाद की प्रतिमा स्थापित करें और भगवान नरसिंह की पूजा करें।
शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करें, परिवार के साथ तीन बार होलिका माता की परिक्रमा लगाओ।
जब होली का अग्नि शांत हो जाएं, तब राख को घर में ले आए।
होलिका दहन के मंत्र
अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:।
अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम।
वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च।
अतस्त्वं पाहि मां देवी, भूति भूतिप्रदा भव।।