Gold Silver Price: देशभर में नए साल के आगमन में कुछ ही दिन बचे हैं और इस बीच छुट्टियों का मौसम शुरू हो गया है। हालांकि, पिछले दो हफ्तों से सोने की चमक में भारी गिरावट देखी जा रही थी। आज, गुरुवार को, नए साल से ठीक पहले सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। खरमास के कारण शादी-विवाह का सीजन रुका हुआ है, जिससे सोने-चांदी के व्यापार में भारी गिरावट आई है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नियमों में बदलाव का सोने के बाजार पर बड़ा असर पड़ा है। इसी कारण से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी।
साल के अंत में सोने की चमक लौटी
क्रिसमस के त्योहार के बीच, पिछले कई दिनों से नीचे गिरती सोने की कीमतों में आज मामूली बढ़ोतरी देखी गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में लिए गए फैसलों का असर अब सोने-चांदी की कीमतों में अस्थिरता के रूप में दिखने लगा है। इसके अलावा, बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी काफी हलचल देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कमजोरी का असर भी सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है। राजधानी दिल्ली में आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत में हल्की बढ़त देखी गई, जिसके बाद सोना ₹76,700 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने की कीमत ₹78,000 से नीचे आ गई है।
चांदी की चमक बढ़ी, जानें ताजा रेट
चांदी की कीमत में आज उछाल देखने को मिला और यह ₹85,133 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सफेद धातु की कीमतों में व्यापार के फिर से शुरू होने के बाद भी कोई गिरावट नहीं हुई है। शादी-विवाह के सीजन में ठहराव और डॉलर की लगातार मजबूती का असर चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के रूप में दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की बढ़ती-घटती कीमतों का भारतीय बाजार पर भी असर पड़ रहा है।
यह भी पढ़े- पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ा साइबर अपराधियों ने, उच्च अधिकारियों के नाम पर भी फर्जी आई. डी.
22-24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव ₹70,917 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, इंदौर में भी यह कीमत भोपाल के समान है। पूरे देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। भोपाल में 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹76,367 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत ₹76,700 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, इंदौर में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,000 के करीब है।
नए साल के बाद गिर सकती हैं कीमतें
विशेषज्ञों का मानना है कि नए साल के आगमन के बाद सोने की कीमतों में स्थिरता आ सकती है और कीमतों में गिरावट भी देखी जा सकती है। फिलहाल, सोने-चांदी के बाजार में मामूली उछाल दर्ज किया गया है, लेकिन आगामी दिनों में स्थिति में बदलाव की संभावना है।