Birth Certificate Apply Online: क्या आप भी अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बिना किसी परेशानी या बिना किसी दिक्कतों के घर बैठे ही बनवाना चाहते हैं तो हमारे बताये मुताबिक आपके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अपनाना चाहिए क्योंकि जन्म प्रमाण पत्र के लिए यह सबसे सरल विकल्प है। तो आइये जानते है जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन देने हेतु निम्न सामग्री की आवश्यकता होती है :-
अभिभावक का आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
अस्पताल डिस्चार्ज रिपोर्ट
मोबाइल नंबर इत्यादि।
जन्म प्रमाण पत्र की विशेषताएं
जन्म प्रमाण पत्र की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं :-
जन्म प्रमाण पत्र अन्य सभी दस्तावेजों की तरह ही सरकारी स्तर पर महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में मान्य कर दिया गया है।
जन्म प्रमाण पत्र में जन्म से संबंधित पूरा विवरण स्पष्ट तौर पर उपलब्ध करवाया जाता है।
एक बार जन्म प्रमाण पत्र बन जाने पर यह आजीवन तक मान्य होता है।
जन्म प्रमाण पत्र बच्चों की पहचान के रूप में भी कार्य करता है।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कोई विशेष यह ज्यादा शुल्क भी नहीं लगता है।
कितने दिनों बाद मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र
यह भी पढ़े – Honda की हेकड़ी निकाल देंगा TVS का शानदार स्कूटर, धाकड़ इंजन और तगड़े माइलेज के साथ देखे कीमत
जानकारी के लिए बता दे की जो अभिभावक अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं उनके मन में यह सवाल भी आता है कि उनके आवेदन के बाद जन्म प्रमाण पत्र कब तक दिया जाएगा। उन सभी की जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन के मात्र एक सप्ताह बाद ही जन्म प्रमाण पत्र स्थाई पते पर डिलीवर कर दिया जाएगा। इसके अलावा अपनी सुविधा के लिए वे इसे ऑनलाइन भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- जानकारी के लिए बता दे की जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन देने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पब्लिक साइन अप वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- यहां से अगला पेज खुलेगा जहां पर महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करते हुए प्राप्त आईडी पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
- अब आगे जन्म प्रमाण पत्र के लिए बेसिक फॉर्म भरना होगा तथा डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद अपनी समय अवधि के अनुसार निर्धारित सामान्य शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अब जानकारी की समीक्षा करते हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
- इस प्रकार से अप्लाई कंप्लीट हो जाएगा जिसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।