Gold Silver Rate: राम नवमी से पहले औंधे मुँह गिरे सोना-चांदी के भाव, जानें आज के ताज़ा भाव अगर आप राम नवमी से पहले सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले आज 5 अप्रैल 2025, शनिवार के ताज़ा रेट्स ज़रूर चेक कर लें। आज सोने की कीमत में ₹980 प्रति 10 ग्राम और चांदी में ₹5000 प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट देखने को मिली है।नई कीमतों के अनुसार, सोना 90 हज़ार रुपये प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच चुका है, जबकि चांदी 94 हज़ार रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेंड कर रही है।
आज के लेटेस्ट Gold Rates – 5 अप्रैल 2025
यह भी पढ़े- Alto की बत्ती गुल कर देगी Tata की सोनपरी, पॉवरफुल इंजन और टकाटक फीचर्स के साथ देखे कीमत
22 कैरेट गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
- भोपाल, इंदौर, जयपुर, लखनऊ, दिल्ली: ₹83,250/-
- हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: ₹83,100/-
24 कैरेट गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
- भोपाल और इंदौर: ₹90,710/-
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹90,810/-
- हैदराबाद, केरल, मुंबई, चेन्नई: ₹90,660/-
18 कैरेट गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
- दिल्ली, इंदौर, भोपाल: ₹68,120/-
- कोलकाता, मुंबई: ₹67,990/-
- चेन्नई: ₹68,450/-
आज के ताज़ा Silver Rates – 5 अप्रैल 2025
- जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई: ₹94,000/- प्रति किलो
- भोपाल और इंदौर: ₹98,900/- प्रति किलो
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,07,900/- प्रति किलो
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
सोने की शुद्धता को हॉलमार्क (Hallmark) से पहचाना जा सकता है, जिसे Indian Standard Organization (ISO) द्वारा दिया जाता है।
- 24 कैरेट सोना – 99.9% शुद्ध (हॉलमार्क: 999)
- 22 कैरेट सोना – 91.6% शुद्ध (हॉलमार्क: 916)
- 21 कैरेट सोना – हॉलमार्क: 875
- 18 कैरेट सोना – हॉलमार्क: 750
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे गहने नहीं बनाए जाते। गहनों के लिए आमतौर पर 18, 20 और 22 कैरेट सोना प्रयोग में लाया जाता है।