MP IPS Transfer 2025: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने एक साथ 15 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने 23 मार्च 2025 को आदेश जारी किया है। इन अधिकारियों को अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी दी गई है। विशेष पुलिस महानिदेशक (DGP), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) और उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के प्रभार में बदलाव किया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
गौरव राजपूत, विशेष कर्तव्य अधिकारी सह पदेन सचिव, गृह विभाग, मध्य प्रदेश सरकार को ट्रांसफर कर रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, साकेत प्रकाश पांडे, उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) रीवा रेंज को पुलिस मुख्यालय में DIG के पद पर पदस्थ किया गया है।
इन अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार
- 1993 बैच की IPS अधिकारी सोनाली मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल से ट्रांसफर कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। उन्हें इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक PTRI का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- A.I मनोहर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर) पुलिस मुख्यालय के पद पर भी नई नियुक्ति की गई है।
इन IPS अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
- आदर्श कटियार को विशेष पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) पुलिस मुख्यालय भोपाल से ट्रांसफर कर विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय भोपाल का प्रभार सौंपा गया है।
- रवि कुमार गुप्ता, निदेशक, खेल और युवा कल्याण को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे) पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।
- संजय शमी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
- आशुतोष राय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अजाक) पुलिस मुख्यालय के पद पर नियुक्त किया गया है।
- राजबाबू सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय का कार्यभार दिया गया है।
- छल शेखर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष बल पुमु) के पद पर नियुक्त किया गया है।
- जयदीप प्रसाद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (SCRB) पुलिस मुख्यालय के पद पर भेजा गया है।
IPS अधिकारियों के तबादले की पूरी सूची

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद मध्य प्रदेश पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्यशैली का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने से सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।
