MP Weather: दिन में गर्मी, रातें सर्द, फिर छाएंगे बादल, क्या होगी बारिश? पढ़े IMD का लेटेस्ट पूर्वानुमानहोली से पहले मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सर्द हवाओं के चलते दिन में गर्मी तो रात में ठंडक का अहसास हो रहा है। आज सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क और साफ रहेगा। भोपाल में आसमान साफ रहेगा । न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। होली के दिन भोपाल सहित एमपी के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री तो रात का तापमान 17-18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
एमपी मौसम विभाग का ताजा अपडेट
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मार्च से गर्मी का असर तेज होने लगेगा। भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री तक रहेगा।भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में अधिकतम तापमान 31-34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादल छा सकते है लेकिन बारिश के आसार नहीं। मार्च अंत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। होली के बाद कहीं कहीं बादल छा सकते है और बूंदाबांदी हो सकती है।
पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल
- रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा है।
- रतलाम में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम जिले में 20.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
- नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 17.5, ग्वालियर में 13.3, इंदौर में 18, पचमढ़ी में 10.6, रतलाम में 16.6, उज्जैन में 14.5, जबलपुर में 12.8, मंडला में 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान तर्ज हुआ।
- भोपाल में 34.5, ग्वालियर में 33.4, नर्मदापुरम में 36.8, इंदौर में 35.2, पचमढ़ी में 30.1, रतलाम में 37.6, उज्जैन में 36.5, जबलपुर में 32.5, मंडला में 36 और बालाघाट में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
