Today Rashifal: आज से इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, आकस्मिक धनलाभ के प्रबल योग

Today Rashifal: आज से इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, आकस्मिक धनलाभ के प्रबल योगज्योतिषशास्त्र में सभी ग्रहों में से मंगल ग्रह की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है । मंगल ग्रह को साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह हर 45 दिन में राशि बदलते रहते हैं।वही चन्द्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह है। हर ढ़ाई दिन में चन्द्रमा राशि बदलते है,ऐसे में वे किसी ना किसी ग्रह के साथ किसी ना किसी राशि में युति बनाते है, जिससे योग राजयोग का निर्माण होता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान में ग्रहों के सेनापति मंगल मिथनु राशि में विराजमान है और अप्रैल तक यही रहेंगे। मन के कारक चन्द्रमा 7 मार्च को मिथनु राशि में गोचर करने जा रहे है और 9 मार्च तक रहेंगे, जिससे मिथुन राशि में मंगल चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा, जो 5 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। आईए जानते है कौन सी है वो लकी राशियां……….

महालक्ष्मी राजयोग से 5 राशियों पर जमकर बरसेगी कृपा

यह भी पढ़े- Ind vs Nz: फाइनल मैच नहीं खेलेगा न्यूजीलैंड का यह घातक गेंदबाज! सामने आयी बड़ी वजह

कुंभ राशि : मंगल चंद्रमा की युति और महालक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा।। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा।धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि : जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग शुभ और लाभकारी रहेगा।आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे । आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।नौकरी में नए-नए अवसर हाथ लग सकते हैं। निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। लोन या पैतृक संपत्ति से अचानक धन लाभ भी हो सकता है।शेयरा बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

कन्या राशि : चंद्रमा- मंगल की युति और महालक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। नौकरीपेशा को नौकरी से अच्छा लाभ मिलेगा।करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है, व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे और आपकी सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़े- Today Betul-Indore Mandi Bhav: एक क्लिक में यहाँ चेक करे बैतूल और इंदौर मंडी के ताजा भाव और आवक की स्थिति

मेष राशि: चंद्रमा- मंगल की युति और महालक्ष्मी राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से अटके रुके कामों को गति मिलेगी। शत्रुओं के ऊपर विजयी होंगे। गुरु , माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते है। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि : चंद्रमा- मंगल की युति और महालक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए बहुत ही शुभ सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। व्यवसाय में मुनाफा हासिल हो सकता है।लंबे समय से रूके और अधूरे काम पूरे होंगे ।समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।अटके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे ।पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपके बैंक- बैलेंस में वृद्धि होगी।

क्या होता है Mahalaxmi Rajyog

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लग्न कुंडली में जब मंगल और चंद्रमा एक साथ विराजमान हो तो महालक्ष्मी योग का निर्माण होता है। मंगल और चंद्रमा की युति जब कुंडली में द्वितीय, नवम, दशम और एकादश भाव में हो रही हो तब ये अपार धन लाभ देता है।
  • महालक्ष्मी योग को बेहद शक्तिशाली और धन दायक माना जाता है। महालक्ष्मी योग से धन, दौलत, सुख, समृद्धि, और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और माता लक्ष्मी हमेशा कृपा बरसाती हैं। समाज में मान-सम्मान मिलता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment