विजया एकादशी के दिन श्रीहरी विष्णु को चढ़ाएं बस ये चीजें, खुल जाएगा किस्मत का ताला

विजया एकादशी के दिन श्रीहरी विष्णु को चढ़ाएं बस ये चीजें, खुल जाएगा किस्मत का ताला

हिन्दू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इस बार विजया एकादशी मनाई जा रही है। विजया एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-पाठ का विशेष महत्त्व है। ऐसे में माना जाता है कि विजया एकादशी के दिन भगवान की आराधना करने से जातक के सभी काम पूर्ण हो जाते हैं। शास्त्रों में कहा गया है भगवान विष्णु को अगर श्रद्धा भाव से कुछ भी चढ़ाया जाए तो श्रीहरि जातक से प्रसन्न होते हैं और अगर इस दिन उनका प्रिय फूल चढ़ाया जाए तो वे अति प्रसन्न हो जाते हैं और जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।

कब मनाई जाएगी विजया एकादशी?

यह भी पढ़े – UPI से लेनदेन करने वाले यूजर्स को लगा जोरदार झटका, इन पेमेंट्स पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

बता दे की हिंदू पंचांग की मानें तो फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में एकादशी तिथि का आरंभ 23 फरवरी 2025 को दोपहर 01.55 बजे होगा और तिथि का समापन 24 फरवरी 2025 को दोपहर 01.44 बजे होगा। उदया तिथि की मान्यता के कारण विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी 2025 को रखा जाएगा। भगवान विष्णु को पूजा के दौरान उनके प्रिय चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए इससे जातक के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। भगवान विष्णु को कुछ फूल इस दिन जरूर चढ़ाने चाहिए, ऐसे में आइए जानते हैं कौन से फूल?

गेंदे का फूल

यदि जातक के जीवन में पारिवारिक कलह चल रही है तो आपको भगवान विष्णु के चरणों में गेंदे के पुष्प इस दिन जरूर चढ़ाने चाहिए। भगवान विष्णु पारिवारिक कलह को शांत कर जातक को शुभ फल प्रदान करेंगे।

कदंब का पुष्प

यदि आप भगवान विष्णु से धन की लालसा रखते हैं तो आपको इस तिथि पर कदंब के फूल जरूर चढ़ाने चाहिए। माना जाता है कि कदंब का पुष्प भगवान विष्णु और उनके अवतार भगवान कृष्ण को अति प्रिय है।

कमल का पुष्प

यह भी पढ़े – PMJJBY: मात्र 436 रूपये के प्रीमियम में 2 लाख तक का बीमा, जाने पूरी पूरी जानकारी

यदि आप चाहते हैं मां आपके घर वास करें तो आपको इस दिन भगवान विष्णु को कमल का पुष्प जरूर चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि कमल का पुष्प भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को बेहद पसंद है।

गुड़हल का फूल

अगर आप आर्थिक संकट से परेशान हैं तो इस तिथि पर गुड़हल का पुष्प जरूर श्रीहरि के चरणों में जरूर चढ़ाएं। इससे जातक के जीवन में धन के योग बनने लगते हैं और जल्द ही उसे आर्थिक परेशानी से निजात मिल जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment