हर किसी के घर के रसोईं में पाए जाने वाला जीरा ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि ये हमारे सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जीरा एंटी-ऑक्सीडेंट होता है और सूजन कम करने तथा मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी लाभकारी है। और अगर आप भी खेती करने के बारे में सोच रहे है तो जीरे की खेती आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। और इसकी खेती करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
जीरे की खेती
यह भी पढ़े – LIC Kanyadan Policy: सवारे बेटी का भविष्य मात्र ₹75 रूपये निवेश करने पर मिलेंगे ₹14 लाख रूपये, इतने साल बाद
जानकारी के लिए बता दे की जीरे की खेती करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है,और इसे किस मौसम में उगाना चाहिए। जीरे की खेती के लिए नवंबर का महीना सबसे सही होता है। इस हिसाब से इसकी बुवाई 1 नवंबर से 25 नवंबर के बीच कर देनी चाहिए। इसकी बुवाई करने वाले यंत्र से 30 सेंटीमीटर की दूरी पर बीज की बुवाई करनी चाहिए। अगर आप 10 सेंटीमीटर के अंतराल पर कतारें बनाकर इसकी बुवाई करते हैं तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। ये आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
जीरे की खेती से इतना होगा मुनाफा
यह भी पढ़े – CM मोहन यादव ने ‘नदी जोड़ो परियोजना’ के दिशा में उठाया बड़ा कदम, महाराष्ट्र और MP के लोगों को मिलेगा लाभ
अगर हम बात जीरे की खेती से होने वाली कमाई के बारे में तो आपको इससे कितना मुनाफा होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रति हेक्टेयर लगभग 8-9 क्विंटल जीरे का उत्पादन हो सकता है। जीरे की खेती करने में लगभग 30 से 35 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का खर्च आता है। अगर जीरे का भाव 100 रुपये प्रति किलो है, तो आपको 40 से 45 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का मुनाफा हो सकता है। इससे आपको अच्छी खासी कमाई होने वाली है।