MP Weather: मध्यप्रदेश में दो मिजाज दिखा रहा मौसम, दिन में तीखी धुप तो रात में सर्द हवाओं से लोग परेशान

MP Weather: मध्यप्रदेश में दो मिजाज दिखा रहा मौसम, दिन में तीखी धुप तो रात में सर्द हवाओं से लोग परेशान मध्य प्रदेश का मौसम इन दिनों 2 मिजाज दिखा रहा है। दोपहर के समय जहां तीखी धूप निकल रही है, तो रात में अब भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है जिसकी वजह से लोगों को अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 12 और 13 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। दरअसल ठंड और गर्मी मिलकर जो मौसम निर्मित कर रहे हैं उसकी वजह से बारिश होने वाली है। बारिश के बाद तापमान में वृद्धि का अंदाजा लगाया गया है। फिलहाल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है।

तापमान में आएगी गिरावट

यह भी पढ़े- iPhone का काम तमाम कर देंगा Realme का धांसू स्मार्टफोन, चकाचक फोटू क्वालिटी देख हो जायेंगे मदहोश

फिलहाल दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है लेकिन रात सर्द है लेकिन जल्दी मौसम में बदलाव आएगा। बुधवार से तापमान में आंशिक गिरावट होगी। 2 से 3 डिग्री की इस गिरावट से थोड़ी सर्दी का एहसास हो सकता है। फिलहाल बादलों की वजह से रात का तापमान बढ़ रहा है। बुधवार से बादल छंटने लगेंगे और पारा गिरने लगेगा।

बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी। तापमान में गिरावट का सिलसिला 8 फरवरी से शुरू होगा लेकिन फरवरी के अंत तक की स्थिति बदली हुई दिखाई देगी। 12 और 13 फरवरी को कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बताई गई है।

यह भी पढ़े- Kotak Mahindra Bank Personal Loan: ऐसे मिलेगा लाखों का पर्सनल लोन, इतने ब्याज पर, यहाँ से करे आवेदन

पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश के मौसम पर गहरा असर डालने का काम करता है। फरवरी में भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों पर इसका असर देखने को मिलेगा। डिस्टरबेंस सक्रिय होते हैं मौसम बदलेगा जिस से दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगेगा। बताया जा रहा है कि 12 और 13 फरवरी को पश्चिम विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होगी।

कहां कितना तापमान

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में फिलहाल के तापमान की बात करें तो सबसे गर्म सिवनी रहा। यहां का तापमान 34.2 डिग्री पर पहुंच चुका है। मंडला में भी इसी तरह की स्थिति देखी गई। बैतूल में 33 को भोपाल में तापमान 32 डिग्री के पार रहा। इंदौर में भी पर 32.5 डिग्री पर पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो राजधानी भोपाल में 11 डिग्री राजगढ़ में 13 डिग्री और पचमढ़ी में 13.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment