हाथ रखने का तरीका खोलेगा पर्सनैलिटी के राज, पता चलेगा कैसे व्यक्ति हैं आप

हाथ रखने का तरीका खोलेगा पर्सनैलिटी के राज, पता चलेगा कैसे व्यक्ति हैं आपहमारे आसपास मौजूद हर व्यक्ति का अपना व्यक्तित्व है। उसके बातचीत करने के तरीके, रहा सहन, कपड़े पहनने का ढंग हमें उसके बारे में बहुत कुछ बताने का का करता है। दरअसल, इन्हीं चीजों के जरिए हम उसे याद रखते हैं। जब भी हमसे किसी व्यक्ति के बारे में पूछा जाता है तो हम उससे जुड़े इन्हीं चीजों के जरिए दूसरे से उसके बारे में बात करते हैं।

सामने वाला व्यक्ति कैसे बोलता है, कैसे कपड़े पहनता है, उसका रंग, ढंग, चाल कैसी है, ये सब बातें हमारे लिए उसे पहचानने का जरिया होती है। अगर हम इन बातों पर ध्यान दें तो आसानी से किसी को भी पहचान सकते हैं। हमने आपको शरीर के अंगों के आकार के आधार पर व्यक्तित्व के बारे में जानने की जानकारी दी है। लेकिन इसके अलावा अगर हम चाहे तो हावभाव भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताते हैं।

हाथों से व्यक्तित्व (Personality Test)

यह भी पढ़े- MP News : कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों के लिए अपडेट, मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, ये है अंतिम तारीख

हम केवल स्वभाव के आधार पर नहीं बल्कि व्यक्ति के हाथों के आकार के आधार पर भी उसे आसानी से पहचान सकते हैं। कोई भी व्यक्ति अपना हाथ कैसे रखता है यह देखकर आसानी से उसके व्यक्तित्व के बारे में पता किया जा सकता है। चलिए आज आपको इसी के बारे में बताते हैं।

ढीला हाथ

यह भी पढ़े- Bank Holidays: फटाफट निपटा लें सारे काम, 22 जनवरी से 9 फरवरी के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

कुछ लोगों को हमेशा अपने हाथों को ढीला रखने की आदत होती है। इस तरह के लोग आलसी किस्म के होते हैं। इनके निर्णय लेने के क्षमता काफी कमजोर होती है। अपने जीवन में कोई भी काम में बिना सहारे की नहीं कर पाते।

मुट्ठी बांधने का ढंग

हर व्यक्ति का मुट्ठी बांधने का भी अपना तरीका होता है। कुछ लोग बहुत मजबूती से मुट्ठी बंद करते हैं। इस तरह के लोग हमेशा किसी बड़े संकल्प और निश्चय के साथ आगे बढ़ते हैं। इनमें खुद के प्रति अटूट विश्वास होता है। ये दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं और जीवन में खूब सफल होते हैं।

जेब में हाथ

कुछ लोगों को अपने हाथ जेब में डालकर चलने की आदत होती है। इनका उद्देश्य तय नहीं होता। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जगह यह अपने फैसले बार-बार बदलते हैं।  भावनाएं उनके नियंत्रण में नहीं रहती। इनका व्यक्तित्व तो मजबूत होता है लेकिन ये उसे सही निर्देश नहीं दे पाते।

शरीर के बगल में हाथ

कुछ लोगों को अपने हाथ शरीर के आगे बगल में रखने की आदत होती है। इस तरह के लोग शकीले स्वभाव के होते हैं। यह अपने जीवन के किसी भी निर्णय पर बहुत गंभीरता से विचार करने के बाद पहुंचते हैं। बिना सोचे समझे ये कोई भी निर्णय नहीं लेते।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment