प्रेक्टिकल एग्जाम को लेकर CBSE ने जारी किया नोटिस, 14 फरवरी तक पूरा करें ये काम, देखें खबर केंद्र माध्यमिकक शिक्षा बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। साथ ही स्कूलों को आंतरिक ग्रेड से संबंधित कुछ निर्देश भी दिए हैं, जिनका पालन अनिवार्य होगा।
बोर्ड 2024-25 से संबंधित गतिविधियां जोरों पर हैं। स्कूल प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन के लिए इंटरनल ग्रेड अपलोड भी कर रहे हैं। कक्षा 12वीं के छात्रों के आंतरिक ग्रेड अपलोड करने के लिए पोर्टल 15 जनवरी से लेकर 14 फरवरी 2025 तक खुला रहेगा। इसी बीच इंटरनल ग्रेड को अपलोड करना होगा।
स्कूलों को दिए ये निर्देश
बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक अपलोड करने से पहले डेटा को बारीकी से सत्यापित करने का निर्देश दिया है। अपलोड होने वालों की शुद्धता चेक को भी कहा है। यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्कूलों की होगी। नोटिस में सीबीएसई ने कहा, “एक बार सर्वर पर अपलोड होने के बाद अंक या ग्रेड में सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
15 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा
यह भी पढ़े- MP Weather: फिर बदला मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
बता दें सीबीएसई 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से जारी है। इसका समापन 14 फरवरी 2025 को होने वाला है। 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। सीबीएसई ने डेटशीट भी जारी कर दी है अपडेट्स के लिए छात्रों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।