Gold Silver Rate: भोपाल, इंदौर, रायपुर में बढ़े सोना चांदी के दाम, जानें ताजा रेट

Gold Silver Rate: भोपाल, इंदौर, रायपुर में बढ़े सोना चांदी के दाम, जानें ताजा रेट

Gold Silver Rate: अगर आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं या सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बुलियन मार्केट में आज सोने-चांदी के दामों में उछाल देखा जा रहा है। BankBazaar.com के अनुसार, भोपाल में आज यानी शुक्रवार को 22 कैरेट सोने का भाव ₹72,050 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव ₹75,650 प्रति 10 ग्राम है।

यह भी पढ़े- MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ी

भोपाल में सोने की कीमत में उछाल (Bhopal Gold Price Today)

राजधानी भोपाल के बुलियन मार्केट में कल यानी गुरुवार को 22 कैरेट सोना ₹71,800 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹75,390 प्रति 10 ग्राम बिका था। यानी, आज सोने की कीमत में बढ़त देखी जा रही है।

इंदौर में सोने की कीमत (Indore Gold Price Today)

  • 22 कैरेट सोने का भाव: ₹72,050 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोने का भाव: ₹75,650 प्रति 10 ग्राम

रायपुर में सोने की कीमत (Raipur Gold Price Today)

  • 22 कैरेट सोने का भाव: ₹72,050 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोने का भाव: ₹75,650 प्रति 10 ग्राम

चांदी के भाव में भी उछाल (Silver Rate in Bhopal, Indore, Raipur)

BankBazaar.com के अनुसार, चांदी के दाम में भी आज बढ़ोतरी देखी जा रही है। कल यानी गुरुवार को भोपाल, इंदौर और रायपुर के बुलियन मार्केट में चांदी ₹99,000 प्रति किलो के भाव पर बिक रही थी, जबकि आज इसका भाव ₹1,00,000 प्रति किलो हो गया है। यानी चांदी की कीमत में ₹1,000 प्रति किलो का इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़े – पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, देश ने खोया एक महान अर्थशास्त्री 92 की उम्र में दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें? (Purity of Gold Identification)

सोने की शुद्धता पहचानने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा हॉलमार्क दिया जाता है।

  • 24 कैरेट सोने पर 999 अंकित होता है।
  • 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875, और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
    22 कैरेट सोना सबसे अधिक बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का उपयोग करते हैं।

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?

  • 24 कैरेट सोना: यह 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इससे गहने नहीं बनाए जा सकते।
  • 22 कैरेट सोना: यह लगभग 91% शुद्ध होता है और इसमें 9% अन्य धातु (जैसे तांबा, चांदी, जिंक) मिलाई जाती है।
    इसी कारण, अधिकतर ज्वेलर्स 22 कैरेट सोने में गहने बनाकर बेचते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment