किसानो को करोड़पति बना देगी इस खास पेड़ की खेती, जाने इसकी पूरी जानकारी

किसानो को करोड़पति बना देगी इस खास पेड़ की खेती, जाने इसकी पूरी जानकारी

किसानो को करोड़पति बना देगी इस खास पेड़ की खेती, जाने इसकी पूरी जानकारी। आजकल खेती में कई नए तरीके और तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है। पहले जहां किसान पारंपरिक खेती पर निर्भर रहते थे, वहीं अब समय के साथ आधुनिक खेती को अपनाकर अच्छे मुनाफे कमा रहे हैं। किसानों का रुझान उन फसलों की ओर बढ़ रहा है, जिनसे ज्यादा मुनाफा हो आज हम आपको एक ऐसी ही खेती के बारे में बता रहे हैं, जिससे किसान करोड़ों रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं। यह है चंदन की खेती! इसकी खेती सबसे ज्यादा दक्षिण भारत के राज्यों में होती है। लेकिन धीरे-धीरे इसकी खेती दूसरे राज्यों में भी शुरू हो गई है.

यह भी पढ़े- नींबू की खेती किसानो के लिए होगी फायदेमंद, कम समय में बन जायेंगे धन्नासेठ, देखे जानकारी

चंदन की कई मुख्य किस्में

चंदन की मुख्य रूप से चार किस्में हैं – सफेद चंदन, लाल चंदन, नाग चंदन और मोर चंदन। इनमें से लाल चंदन की सबसे ज्यादा मांग रहती है। इसकी विदेशों में भी बहुत मांग है। हालांकि, अन्य प्रकार के चंदन के पेड़ लगाकर भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

मिट्टी का पीएच मान क्या होना चाहिए

चंदन की खेती के लिए गर्म जलवायु के साथ-साथ दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है। मिट्टी का पीएच मान 4.5 से 6.5 के बीच होना चाहिए। इन पौधों को लगाने का सबसे अच्छा समय मई से जून के बीच होता है। ये पौधे किसी भी नर्सरी में आसानी से मिल जाते हैं।

यह भी पढ़े- Bullet की वाट लगा देगी New Rajdoot 350 बाइक, झक्कास लुक और 350cc इंजन के साथ जल्द होगी लॉन्च

कैसे करें शुरुआत

सबसे पहले आपको पेड़ लगाने के लिए पौधों का इंतजाम करना होगा। इसके बाद खेत की जुताई करके मिट्टी को मुलायम बना लें। इसके बाद गड्ढे खोदकर उनमें पौधे लगा दें। पौधे लगाने के बाद गड्ढों में खाद भर दें। ध्यान रहे कि पौधों के आस-पास पानी की अच्छी निकासी की व्यवस्था हो। ज्यादा पानी से पौधे खराब हो जाते हैं।

जाने कैसे कमाएं करोड़ों का मुनाफा

चंदन की खेती में कुछ समय लगता है, लेकिन ये पेड़ जितने पुराने होंगे, उतना ही ज्यादा मुनाफा होगा। एक चंदन का पौधा लगाने में आपको करीब 100 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन करीब दस से पंद्रह साल बाद यह पेड़ करीब 2 लाख रुपये या उससे भी ज्यादा में बिक जाता है। अगर आप अपने खेत में 100 चंदन के पेड़ भी लगा देते हैं तो 15 साल में दो करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment