सामुदायिक पुलिसिंग के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को मिला बेस्ट लीडरशिप का अवार्ड

सामुदायिक पुलिसिंग के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को मिला बेस्ट लीडरशिप का अवार्ड

Bhopal News: सामुदायिक पुलिसिंग के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को मिला बेस्ट लीडरशिप का अवार्ड इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीप्स ऑफ पुलिस (एआईसीपी) अवार्ड सेरेमनी में अमेरिका के बोस्टन में मिला सम्मान भोपाल. सामुदायिक पुलिसिंग के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को बेस्ट लीडरशिप के लिए अमेरिका के बोस्टन में सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश पुलिस के सृजन अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीप्स ऑफ पुलिस (एआईसीपी) अवार्ड सेरेमनी में मध्य प्रदेश पुलिस को बेस्ट पुलिस लीडरशिप अवार्ड दिया गया। अवार्ड सेरेमनी का आयोजन मंगलवार को बोस्टन यूएसए में हुआ। आईपीएस को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय विनीत कपूर द्वारा यह सम्मान ग्रहण किया गया।

यह भी पढ़े- स्टैंडअप कॉमेडियन ‛महीप सिंह’ से ‛राजनीतिक मर्म’ की खास बातचीत

सृजन अभियान

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 13 जून 2022 को राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में सृजन अभियान की शुरुआत की गई थी। इसे शक्ति से सुरक्षा की ओर’ के रूप में शुरू किया गया। इसमें आर्थिक रूप से कमज़ोर और मलिन बस्तियों में रहने वाली बालिकाओं को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। इस अभियान के तहत, किशोर-किशोरियों की सुरक्षा और संबल के लिए कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्हें महिला संबंधित अपराध, बाल अपराध, पाक्सो एक्ट, गुड टच, बैड टच के साथ ही थानों से संबंधित और कानून की जानकारी दी जाती है। बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के लिए फिजिकल ट्रेनिंग देकर आर्मी और पुलिस भर्ती के लिए तैयार किया जा रहा है। इस अभियान से अब तक करीब 22 थाना क्षेत्रों के 35 से ज्यादा स्लम बस्तियों के 2 हजार से ज्यादा बालिकाओं को जोड़ा जा चुका है। इससे बस्तियों में होने वाले अपराधों में कमी आई है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment